{"_id":"6a2bf1d1946e3505b90e1640","slug":"registration-for-cashless-treatment-begins-350-verified-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-177072-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कैशलेस इलाज के लिए पंजीकरण शुरू, 350 का हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कैशलेस इलाज के लिए पंजीकरण शुरू, 350 का हुआ सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, भोजनमाताओं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) के स्टाफ और अन्य विभागीय कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शासन की घोषणा के अनुसार, इस योजना के तहत बीमार पड़ने पर संबंधित व्यक्ति निजी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेगा। जिले में अब तक हुए 400 पंजीकरणों में से 350 का सत्यापन भी किया जा चुका है। इस कल्याणकारी योजना से जिले के 6500 से अधिक शिक्षक, 1000 शिक्षामित्र, 120 अनुदेशक, 2500 भोजनमाताएं और 80 से अधिक केजीबीवी स्टाफ सहित कुल 10 हजार से ज्यादा विभागीय कर्मी लाभान्वित होंगे। हालांकि, शिक्षक इस योजना से अपने परिवार के सदस्यों को भी जोड़ने की मांग कर रहे हैं। संवाद