सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five Cunning Thieves Arrested for Stealing Bikes and Selling Parts

UP: बाइकों को चोरी कर बेचते थे पार्ट्स, पुलिस ने पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार; छह बाइक भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें बरामद कीं। इनमें से एक बाइक थाना शिकोहाबाद में पहले से दर्ज मुकदमे से संबंधित निकली। इसके अलावा पुलिस ने पांच बाइकों के पार्ट्स, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। 

Five Cunning Thieves Arrested for Stealing Bikes and Selling Parts
चोरी की बाइकें और वाहन बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिकोहाबाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बाइकें, कई बाइकों के पार्ट्स तथा तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।


पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक प्रतापपुर सड़क से मलिखानपुर जाने वाले मार्ग पर रूपनगर के पास खाली मैदान में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें बरामद कीं। इनमें से एक बाइक थाना शिकोहाबाद में पहले से दर्ज मुकदमे से संबंधित निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने पांच बाइकों के पार्ट्स, एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम कन्हैया निवासी गांव जरैली थाना जसराना, अवधेश उर्फ बाबा निवासी मोहिनीपुर शिकोहाबाद, राजेश उर्फ लालू निवासी नगला कलू जसराना, रोहित निवासी आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद तथा अशरफ निवासी मोहल्ला शीशपुरी थाना जसराना बताए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


गिरफ्तार किए गए शातिर विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें अशरफ और रोहित के पास पहुंचाते थे। वहां बाइकों के पार्ट्स निकालकर बेचे जाते थे और बाद में रकम का आपस में बंटवारा किया जाता था। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। -अमरीश कुमार, सीओ शिकोहाबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed