{"_id":"6a0aacf6348ff741e10a9233","slug":"bjp-training-camps-to-enforce-strict-attendance-night-stay-monitoring-and-digital-tracking-introduced-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सख्ती: नेताओं की लगेगी डिजिटल हाजिरी, रात में हुए गायब; तो मानी जाएगी अनुपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रशिक्षण शिविर में सख्ती: नेताओं की लगेगी डिजिटल हाजिरी, रात में हुए गायब; तो मानी जाएगी अनुपस्थिति
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 18 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा ने प्रशिक्षण शिविरों में अनुशासन सख्त करते हुए रात्रि प्रवास अनिवार्य कर दिया है और अनुपस्थित रहने पर हाजिरी दर्ज करने का निर्देश दिया है। अब कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी और रिपोर्ट सीधे पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय मुख्यालय भेजी जाएगी।
प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को अनुशासित बनाने और प्रशिक्षण शिविरों में होने वाली मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की है। अब प्रशिक्षण स्थल या संगठन की ओर से तय किए गए स्थल पर रात्रि प्रवास की डिजिटल हाजिरी देनी होगी। इसके साथ ही पार्किंग में खड़े नेताओं के वाहनों के आने-जाने की रिपोर्ट तैयार होगी। प्रवास से गायब रहने वाले कार्यकर्ता या नेता को शिविर से गैरहाजिर मानते हुए इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय मुख्यालय भेज दी जाएगी।
दरअसल, केंद्र, प्रदेश व जिला स्तर पर संगठन में हुए बदलाव के साथ ही बड़े पैमाने पर दूसरे दलों के लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी के बीच तालमेल बढ़ाने, पार्टी की कथनी-करनी, नियम व विचारों से रूबरू कराने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि दिनभर हुए प्रशिक्षण के बाद रात में जब कार्यकर्ता साथ बैठेंगे या खाना खाएंगे तो उनके बीच समन्वय बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, मंडल स्तर पर आयोजित कराए गए प्रशिक्षण शिविर में रात के समय ज्यादातर कार्यकर्ता अपने घर चले गए। पार्टी को इसकी रिपोर्ट मिली तो बड़े नेताओं ने सख्त निर्देश जारी किए। अब जिला व महानगर स्तर के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पूर्व में पंजीकरण कराना आवश्यक किया गया है। साथ ही रात में निर्धारित स्थान पर ही रुकने के निर्देश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें पार्टी के सरस एप पर हर गतिविधि को अपडेट करेंगे। इस नए नियम ने उन नेताओं की नींद उड़ा दी है जो अब तक प्रशिक्षण को महज एक औपचारिकता मानते थे।
निर्देशों का पालन कार्यकर्ताओं का है कर्तव्य
ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान निर्देशों का पालन करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। प्रशिक्षण वर्ग की हर जानकारी व कार्यकर्ताओं की हाजिरी संबंधी जानकारी मुख्यालय से साझा की जा रही है। उनके निर्देश के अनुसार आगे कदम उठाए जाएंगे।
ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान निर्देशों का पालन करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। प्रशिक्षण वर्ग की हर जानकारी व कार्यकर्ताओं की हाजिरी संबंधी जानकारी मुख्यालय से साझा की जा रही है। उनके निर्देश के अनुसार आगे कदम उठाए जाएंगे।