सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fraud of Rs 60 lakh in the name of land

Firozabad News: जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 60 lakh in the name of land
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- इकरारनामे के बाद दूसरे को बेची जमीन, एसएसपी के आदेश पर थाना दक्षिण में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीड़ितों से 60 लाख रुपये का बयाना लेने के बाद आरोपियों ने उसी जमीन का बैनामा किसी और के पक्ष में कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम लालपुर थाना रसूलपुर निवासी शिवदेश, गयाप्रसाद, योगेंद्र सिंह और रामवीर ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने एक जमीन का सौदा एक करोड़ पचास लाख रुपये में तय किया था। यह सौदा 25 जनवरी 2025 को देवेंद्र मणि (शिकोहाबाद), राम गोपाल (नगला पचिया), रुमाल सिंह और योगेन्द्र कुमार (शंभू नगर) के साथ हुआ था। इकरारनामे के समय ही उन्होंने चारों आरोपियों को बतौर बयाना 60 लाख रुपये नकद दिए थे। बाकी रकम बैनामा के समय देनी तय हुई थी। आरोप है कि पीड़ित लगातार बैनामा करने का दबाव बनाते रहे, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। इसी बीच पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उक्त जमीन का बैनामा 4 फरवरी 2026 को सरमन सिंह, महावीर सिंह, सरोज देवी और प्रमोद के हक में कर दिया है। जब इसकी विरोध किया और अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी राजनीतिक रसूख रखते हैं और उनका रुपया हड़पना चाहते हैं। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed