सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Grand Welcome for Newly Appointed BJP District Office Bearers; Pledge Taken to Strengthen the Organization

Firozabad News: भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Grand Welcome for Newly Appointed BJP District Office Bearers; Pledge Taken to Strengthen the Organization
 टूंडला में भाजपा के नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते भाजपाईसंगठन - फोटो : टूंडला में भाजपा के नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते भाजपाई संगठन
विज्ञापन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का नगर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनावों के लिए अभी से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला महामंत्री आकाश शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा और सरकार की नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
Trending Videos

समारोह में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा व नीलम दिवाकर, जिला मंत्री दिनेश गुप्ता, संजय चक, पवन चक और जिला संयोजक आईटी प्रशांत शर्मा का फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम परमार, बबलू परमार, अभिषेक पचौरी (बिट्टू), रोहित चतुर्वेदी, रवि जैन, रेशु पराशर और मोइनीष पराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed