{"_id":"69c2d89a9acad6e1b7058964","slug":"laborer-dies-after-noose-tightens-in-katra-pathanan-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-170742-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कटरा पठानान में फंदा कसने से बेलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कटरा पठानान में फंदा कसने से बेलदार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के कटरा पठानान में सोमवार को बेलदार की संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा।
थाना दक्षिण पुलिस के आकाशवाणी रोड थाना रामगढ़ निवासी फहीम (25) बेलदारी का काम करता था। वह तीन भाईयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। सोमवार रात को उसने कमरे में फंदा पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो फंदा काटकर नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा।
मृतक के भाई निजामुद्दीन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना दक्षिण के मोहल्ला कटरा पठानान से आसिफा के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब दो माह ही वह पत्नी के साथ घर पर रहा था। इसके बाद ससुराल के सामने किराए पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक की फंदा पर लटकने से मौत हुई है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos