{"_id":"69c2d66410e8a4b302015004","slug":"insurance-proceeds-misappropriated-by-creating-fake-documents-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-170761-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी दस्तावेज बनाकर बीमा की रकम हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी दस्तावेज बनाकर बीमा की रकम हड़पी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पालिसी धारक की मृत्यु के बाद बीमा की धनराशि हड़पने का मामला सामने आया है। एक युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एलआईसी की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। मामले की जानकारी होने पर एलआईसी प्रबंधन ने जांच कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलआईसी मैनेजर पंकज खंडेलवाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पालिसी धारक सुरेश चंद्र की मृत्यु 3 दिसंबर 2020 को हो गई थी। पालिसी पूरी होने पर ग्राम रूधऊ निवासी धीरज यादव ने मूल पालिसी लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और खुद को सुरेश चंद्र दर्शाते हुए दावा राशि 52,632 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।
जांच के दौरान बीमा निगम को जानकारी हुई कि आरोपी ने 27 जनवरी 2025 को मात्र 10 हजार रुपये कार्यालय में जमा कराए, जबकि शेष 42,632 रुपये नहीं लौटाए। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके बाद एलआईसी मैनेजर ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी धीरज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos