{"_id":"69c2d6c12113fe3e3406965d","slug":"order-issued-to-deduct-salaries-of-19-doctors-for-negligence-explanations-sought-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-170732-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लापरवाही पर 19 डॉक्टरों का वेतन काटने का आदेश, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लापरवाही पर 19 डॉक्टरों का वेतन काटने का आदेश, स्पष्टीकरण मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सीएमओ डॉ.राम बदन राम की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया गया। आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, टीबी जांच, कैंसर स्क्रीनिंग समेत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहने व लापरवाही पर 19 चिकित्सकों का वेतन रोका गया।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष किसी भी एमओआईसी द्वारा शत-प्रतिशत प्रगति हासिल नहीं की गई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। शून्य कार्ड बनने पर डॉ.खुशबू, डॉ.पियूषा यादव, डॉ.सौरभ यादव का वेतन काटा गया। सुबह की बैठक में डॉ.प्रिंस पाल धनगर, डॉ.नितीश कुमार विश्वास, डॉ.प्राची गुप्ता, डॉ.लोकेंद्र सिंह, डॉ.रामेश्वर दयाल, डॉ.अभिषेक जिंदल, डॉ. शेख हसन, डॉ.श्रेया सिंह, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रुकसार बानो, डॉ.इमरान सलीम, डॉ.संकल्प गुप्ता, डॉ.प्रशांत अग्रवाल, डॉ.कृति गुप्ता, डॉ.कपिल यादव अनुपस्थित पाए गए। वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं।। साथ ही अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। नियमित टीका करण कार्यक्रम में भी खराब प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई की गई। सीएमओ ने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वेतन कटौती के साथ कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रतिदिन कार्य का जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फर्जी रिपोर्टिंग पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। साथ ही आरबीएसके टीम से आयुष्मान कार्डों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos