{"_id":"69d3c808f9cf614a2303dc58","slug":"grandfather-and-grandson-returning-from-court-run-over-by-vehicle-both-die-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार बाबा-नाती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार बाबा-नाती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बाबा-नाती की माैत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण देख अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतकों का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड स्थित इमलिया ओवरब्रिज के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाबा और नाती की मौत हो गई। पीड़ित परिजन ने इसे महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए परिवार के ही सदस्यों और अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम नगला धीर निवासी राजन सिंह (79) और उनका नाती विवेक (24) पुत्र राजकुमार सोमवार सुबह जिला मुख्यालय दबरई में एक मुकदमे की तारीख पर गए थे। दोपहर में जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सोथरा रोड पर नगला इमलिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Trending Videos

हाईवे पर लगा जाम, मौके पर पहुंचे अफसर
हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण देख सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार, एसडीएम धर्मवीर भारती और थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
11 बीघा जमीन का विवाद और हत्या की साजिश का आरोप
मृतक के नाती तेजस यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि परिवार के ही तीन भाइयों ने राजन सिंह की 11 बीघा जमीन का करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये में फर्जी बैनामा कर दिया था। जालसाजी का पता चलने पर राजन सिंह ने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पैरवी के लिए वे दबरई गए थे। आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार राजन सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहा था और सोमवार को हादसे के बहाने उनकी हत्या कर दी गई।
पुलिस की जांच में ट्रक की नंबर प्लेट मिली
थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से एक संदिग्ध ट्रक की नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और हत्या के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।