सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Land Donated to Son After Accepting Earnest Money; Case Registered Against Four Individuals on Court Order

Firozabad News: बयाना लेकर जमीन बेटे को की दान, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Land Donated to Son After Accepting Earnest Money; Case Registered Against Four Individuals on Court Order
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर निवासी सुनील के साथ जमीन सौदे में धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित के अनुसार, गांव संदलपुर निवासी संगीता, अभिषेक, प्रेमवीर और अंबुज के साथ 26 मई 2022 को 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था, जिसके एवज में 15 लाख रुपये बयाना देकर इकरारनामा किया गया था।
Trending Videos

आरोप है कि बार-बार बैनामा कराने की मांग पर आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में पता चला कि संगीता ने वही जमीन 25 अप्रैल को अपने बेटे अभिषेक के नाम दान कर दी है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। एसओ चमन शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed