सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mainpuri news world water daymainpuri news world water day

Firozabad News: सुधरेगा भूगर्भ जलस्तर, नदी और नालों पर बनेंगे चेक डैम

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news world water daymainpuri news world water day
विज्ञापन
मैनपुरी। जल है तो जीवन है। बिना जल के जीवन नहीं हो सकता। जिले में भूगर्भ जलस्तर के सुधार के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले की नदियों और नालों पर चेक डैम और एनीकट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही तालाबों को संरक्षित करने का कार्य भी किया जाएगा। शासन की ओर से लघु सिंचाई विभाग के साथ पंचायती राज विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos

जिले के कुछ इलाकों में जल स्तर लगातार गिर रहा है। विकास खंड बरनाहल, करहल और कुरावली में पानी की अधिक दिक्कत है। यहां सामान्य बोरिंग कराने में भी लोगों को पसीना छूट रहा है। दो से तीन लाख रुपये पानी की व्यवस्था के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। घरेलू हैंडपंप के लिए भी यहां 200 से 250 फुट नीचे पानी मिल रहा है। जिले में भूगर्भ जल स्तर के सुधार के लिए कुरावली में काक नदी पर तीन चैक डैम लघु सिंचाई विभाग के सहयोग से बनाए जाएंगे। इसके साथ ही गांव में जल संरक्षण की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को दी गई है। लघु सिंचाई विभाग जिले की अन्य नदियों और नालों पर भी जल संरक्षण के लिए चेक डैम बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed