{"_id":"69f0ba70e3e21e781e0eb7b7","slug":"no-leads-yet-on-young-woman-who-robbed-seed-merchant-in-sirsaganj-in-firozabad-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की लूट: 300 किमी तलाश, 250 सीसीटीवी खंगाले, फिर भी पकड़ से दूर लुटेरी युवती; अब पुलिस ऐसे लगा रही सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की लूट: 300 किमी तलाश, 250 सीसीटीवी खंगाले, फिर भी पकड़ से दूर लुटेरी युवती; अब पुलिस ऐसे लगा रही सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में बीज व्यापारी के कर्मचारी से लूट करने वाले युवती अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का पूरा फोकस अब सीसीटीवी फुटेज के उस रूट मैप पर है, जिससे बदमाश भागे थे। पुलिस यह कड़ियां जोड़ रही है कि बदमाशों ने हाईवे पर चढ़ने के बाद किस दिशा का रुख किया।
लुटेरी युवती का गैंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अध्यापक नगर में सोमवार को बीज व्यापारी के कर्मचारी से हुई 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में मंगलवार तक पुलिस खाली हाथ रही। पुलिस की तीन विशेष टीमों ने लुटेरों का सुराग पाने के लिए आगरा, मैनपुरी, एटा और इटावा तक करीब 300 किलोमीटर की खाक छानी। पुलिस ने अब तक 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन लुटेरी युवती और उसके नकाबपोश साथियों का सटीक सुराग अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
सोमवार सुबह 11 बजे गणेश ट्रेडर्स के कर्मचारी बंटी से तमंचे के बल पर हुई इस लूट ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पुलिस की टीमें न केवल फिरोजाबाद जिले, बल्कि पड़ोसी जिलों के सक्रिय लुटेरा गिरोहों और जेल से छूटे पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। पुलिस का मुख्य फोकस उस लुटेरी युवती पर है, जिसने फुर्ती से रुपयों भरा थैला झपटा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आसपास के जिलों में ऐसा कोई नया गैंग सक्रिय हुआ है जिसमें महिला सदस्य शामिल हैं।
Trending Videos

कर्मचारी बंटी को पूछताछ के बाद छोड़ा
वारदात के समय कर्मचारी बंटी के व्यवहार को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। फुटेज में बंटी का बिना विरोध किए बाइक गिरा देना और हाथ ऊपर कर सरेंडर जैसा व्यवहार करना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है, क्योंकि वह अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। पुलिस अब उसकी कॉल डिटेल और पिछले कुछ दिनों के संपर्क सूत्रों की बारीकी से जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस पर अब पूरा फोकस
एसपी देहात अनुज चौधरी के अनुसार, पुलिस का पूरा फोकस अब सीसीटीवी फुटेज के उस रूट मैप पर है, जिससे बदमाश भागे थे। पुलिस यह कड़ियां जोड़ रही है कि बदमाशों ने हाईवे पर चढ़ने के बाद किस दिशा का रुख किया। इसके अलावा पुलिस संदिग्धों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा रही है। एसपी देहात के अनुसार तीन टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही लुटेरी युवती और उसके साथी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
ये भी पढ़ें-UP: स्कूल में छात्र के तोड़ दिए थे दांत, जबड़े में हुआ फ्रैक्चर; पुलिस ने आरोपी सहपाठी के खिलाफ दर्ज की FIR