सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One Dead and Five Injured in Head-on Car Collision in Firozabad

फिरोजाबाद में भीषण हादसा: आमने-सामने से टकराईं दो कारें, उड़ गए गाड़ियों के परखच्चे; दो की माैत और चार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Mar 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में रविवार को भीषण हादसा हुआ। दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की माैत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

One Dead and Five Injured in Head-on Car Collision in Firozabad
फिरोजाबाद सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिक्सलेन बाईपास पर रविवार दोपहर लोडर वाहन (पिकअप मैक्स) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर वैगनआर कार में घुस गया। आमने-सामने की भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मैनपुरी की एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सबूपुरा निवासी प्रभुदयाल अपनी पत्नी पूनम (30) का मानसिक उपचार कराने के लिए रविवार को कार किराए पर लेकर आगरा जा रहे थे। कार को खरिया नगला पीपल, थाना किरावली निवासी प्रवीन (30) चला रहा था। कार में प्रभुदयाल, पूनम के साथ भतीजा उदय प्रताप और रेखा सवार थे। कार सांती चौक के निकट पहुंची, तभी आगरा से शिकोहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर गई और सीधे सामने से आ रही वैगनआर कार में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुल के नीचे तैनात रामगढ़ पुलिस और राहगीर बचाव कार्य में जुट गए। कार सवारों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार पूनम, प्रभुदयाल, उदय प्रताप, रेखा और मैक्स चालक मनोज कुमार निवासी दौसा, राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रेखा निवासी परशुरामपुर बरनाहल मैनपुरी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का उपचार जारी है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
मृतक प्रवीन अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता विजेंद्र सिंह सीआरपीएफ में सूबेदार पद से वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रवीन की शादी मई 2023 में हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भाकियू भानु के तीन पदाधिकारियों ने घायलों की जान बचाई
भाकियू भानु के तीन पदाधिकारियों ने घायलों की जान बचाई। मौके से गुजर रहे अर्जुन चौधरी, सौरभ यादव और डॉ. सुंदर यादव ने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायलों की मदद की। उन्होंने ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद स्वयं घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed