सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Penance rituals staged during the Panchkalyanak festival

Firozabad News: पंचकल्याणक महोत्सव में तप की क्रियाओं का मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 02 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Penance rituals staged during the Panchkalyanak festival
टूंडला हाईवे रिजेंसी स्थित कार्यक्रम में राजाभिषेक तप कल्याणक महोत्सव मनाते जैन समाज के लोग। सं - फोटो : टूंडला हाईवे रिजेंसी स्थित कार्यक्रम में राजाभिषेक तप कल्याणक महोत्सव मनाते जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
टूंडला। आत्मा को तप की अग्नि में तपाकर मोक्ष को प्राप्त करना ही मनुष्य का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। यह बात हाईवे रीजेंसी में श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान जैन मुनि निर्भय सागर महाराज ने कही। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि वन जाकर भगवान बनते हैं, जो भवन में रहते हैं वह भवनवासी बने रह जाते हैं। आज तप कल्याणक का अवसर है, इसलिए भवन से निकलेंगे तभी तप कल्याणक का कार्य करोगे। उन्होंने कहा कि आदि पुरुष बनकर आत्मा को तप की अग्नि में तपाओ तभी मोक्ष प्राप्त हो सकेगा। पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन राज्याभिषेक तप कल्याणक महोत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज आदिकुमार की बरात, राज्याभिषेक, नीलांजना नृत्य, वैराग्य, भरत बाहुबली का राज्याभिषेक, राजा आदिकुमार का वन गमन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष सर्वेश कुमार जैन, महामंत्री पांडेय जयंत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, सचिन जैन, दीपक जैन एडवोकेट, प्रिंस जैन, राजू जैन, कमल जैन, चंदू जैन, पंकज जैन, अंकित जैन, सोनू जैन का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed