सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Preparations for Jain Mela Festival in full swing, selection of office bearers

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Jain Mela Festival in full swing, selection of office bearers
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- थाना मटसैना के गांव लेखराजपुर का मामला, दो बीघा फसल जलकर राख
Trending Videos

- ग्रामीणों ने पानी-मिट्टी डालकर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव लेखराजपुर में शुक्रवार दोपहर खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खेत के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में चिंगारी से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घबरा गए और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे की बताई गई। करीब 10 बीघा खेत में गेहूं की खड़ी फसल थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आने से करीब दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही लेखराजपुर, किसनदासपुरा और जलालपुर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रयास से कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों द्वारा आग बुझा देने के कारण उसे रास्ते से ही वापस कर दिया गया। आग लगने से करीब 12 क्विंटल गेहूं जलकर नष्ट हो गया। वहीं, इस घटना में लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed