फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rail traffic halted for two hours due to snapping of OHE earthing wire

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग दो घंटे ठप: ओएचई की अर्थिंग एंड बॉन्डिंग टूटने से अप-डाउन लाइन बाधित, 23 ट्रेनें लेट

Wed, 05 Aug 2026 08:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 05 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

ट्रेनों के एक से दो घंटों तक जहां-तहां खड़े रहने से रेलयात्री परेशान रहे। वे फोन कर घटना जानने के लिए उत्सुक रहे। कई रेलयात्री ट्रेन हादसा मान परेशान हो उठे। वहीं, दो घंटे बाद रेल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को चालू किया। 

विज्ञापन
Rail traffic halted for two hours due to snapping of OHE earthing wire
रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टूंडला के पश्चिमी रेलवे यार्ड में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) सिस्टम में लगी अर्थिंग एंड बॉन्डिंग (ओएचई के पोल, ब्रैकेट और अन्य धात्विक हिस्सों को जमीन से जोड़ने की व्यवस्था) बुधवार शाम अचानक टूट गई। इससे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की अप और डाउन लाइन के साथ पूरे पश्चिमी यार्ड की ओएचई ठप हो गई।
विज्ञापन


बुधवार शाम 5:05 बजे हुए इस हादसे के चलते अप-डाउन से आ रही ट्रेनें पिछले सिग्नलों पर ही खड़ी हो गईं और रेलमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अर्थिंग एंड बॉन्डिंग को जोड़कर ट्रेन यातायात सुचारू कराया गया। इस दौरान राजधानी-शताब्दी सहित 23 ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


 

हादसे की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर तत्काल ओएचई विभाग टॉवर वैगन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंची ओएचई टीम टूटी हुई एंड बॉन्डिंग को जोड़ने में जुट गई। उधर, ट्रेनों के जहां-तहां रुकने से रेलयात्री परेशान रहे। वे फोन कर ट्रेन के रुकने की वजह पूछने लगे। कई रेलयात्री ट्रेन हादसे की आशंका से भी परेशान रहे।

डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने बताया कि हादसे के चलते अप लाइन एक घंटे व डाउन लाइन एक घंटे प्रभावित रही है। इसके चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं। ओएचई ने अर्थिंग एंड बॉन्डिंग के सही होते ही ट्रेनों का आवागमन सुचारू करा दिया गया है।

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस, अप में लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed