सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Relief for 2608 NEET candidates, NTA starts refund process

Firozabad News: 2608 नीट अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने शुरू की रिफंड प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Relief for 2608 NEET candidates, NTA starts refund process
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) देने वाले 2661 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विद्यार्थियों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर सकें।
Trending Videos


एजेंसी के अनुसार अभ्यर्थी 27 मई की रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर सकते हैं। जिले में तीन मई को आयोजित नीट परीक्षा में 2608 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब एनटीए की ओर से फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षक विशाल सक्सेना ने बताया कि पहले रिफंड की राशि उसी खाते में भेजी जाती थी, जिससे आवेदन शुल्क जमा किया गया था। अधिकांश अभ्यर्थी साइबर कैफे के माध्यम से फॉर्म भरते थे, जिससे दिक्कत होती थी। इस बार एजेंसी ने सीधे अभ्यर्थियों से बैंक खाता संख्या मांगी है, ताकि धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed