सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women's Commission member listened to the problems at Sakhi One Stop Centre

Firozabad News: सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women's Commission member listened to the problems at Sakhi One Stop Centre
पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोतः प्रशा - फोटो : पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सुरक्षा, स्वच्छता, अभिलेखों व पीड़िताओं की सुविधाओं को देखा और कार्यों पर संतोष जताते हुए जरूरी सुधार समय से पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने पीड़िताओं की समस्याएं सुनीं और सीओ सिटी चंचल त्यागी व थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार को मामलों की निष्पक्ष जांच कर निस्तारण के आदेश दिए। कार्यक्रम के अंत में पेड़ पर लाल फीता बांधकर रेड टेप मूवमेंट के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Trending Videos


इस दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी निधि, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, सखी सेंटर प्रभारी व काउंसलर शिक्षा सारस्वत, स्टाफ नर्स शशि माला, लेखाकार विपिन मिश्रा, मल्टी टास्क वर्कर्स संगीता व धीरज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed