{"_id":"69c6c2b5a8c1336dbb0aa8be","slug":"rumours-of-petrol-and-diesel-shortages-spark-panic-with-crowds-gathering-at-pumps-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-170983-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से मची अफरातफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से मची अफरातफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
महावीर नगर स्थित पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की एक अफवाह ने शहर में खलबली मचा दी। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने की होड़ में जुट गए, जिससे शहर के कई प्रमुख पंपों पर कुछ घंटों के लिए स्टॉक खत्म हो गया और वहां सन्नाटा पसर गया। हालांकि, दोपहर बाद टैंकरों की आपूर्ति होने पर स्थिति सामान्य हो सकी।
सुबह से ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में भारी भीड़ रही। महावीर नगर स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर हालात बेकाबू हो गए। पंप मैनेजर शोभित जैन ने बताया कि लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए दबाव बनाने लगे। अचानक बढ़ी इस पैनिक डिमांड के कारण करीब एक घंटे के लिए पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वितरण रोकना पड़ा। सप्लाई आने के बाद ही दोबारा काम शुरू हो सका।
धक्का मारकर वाहन ले जाने को मजबूर हुए लोग
किल्लत की खबर आग की तरह फैली, जिसका असर फिरोजाबाद क्लब चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर भी दिखा। यहां पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो जाने के कारण पंप पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक अपनी गाड़ियों को धक्का मारते हुए पेट्रोल की तलाश में भटकते नजर आए। दूसरी ओर, कोटला चुंगी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य रही और वहां वितरण जारी रहा।
दोपहर बाद मिली राहत
दोपहर बाद जैसे ही तेल के टैंकर पंपों पर पहुंचे, स्थिति में सुधार होने लगा। पेट्रोलियम डीलर्स और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में तेल की कोई कमी नहीं है, केवल अफवाह के कारण लोग अधिक मात्रा में स्टॉक करने लगे थे जिससे यह अस्थायी समस्या पैदा हुई। शाम तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई और कतारें कम हो गईं।
जनता से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जमाखोरी बिल्कुल भी न करें। पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है। अगर, किसी ने भी अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
- स्वीटी, डीएसओ
Trending Videos