सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Smart meter: Electricity cut two days after bill payment, consumers protest

Firozabad News: स्मार्ट मीटरः बिल भरने के दो दिन बाद भी कटी बिजली, उपभोक्ताओं का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Smart meter: Electricity cut two days after bill payment, consumers protest
हंगामा करते बिजली उपभोक्ता। संवाद - फोटो : हंगामा करते बिजली उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
टूंडला। स्मार्ट मीटर के प्रीपेड सिस्टम में आ रही तकनीकी खराबी के कारण बिल अदा करने के दो दिन बाद भी सप्लाई बहाल न होने पर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को बड़ी संख्या में पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
Trending Videos


तमाम उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे। आरोप लगाया कि दो दिन पहले ही अपने बिल का भुगतान कर दिया था, इसके बावजूद मीटर से घरों की सप्लाई बंद हो गई। इस दौरान उपभोक्ताओं और जेई के बीच तीखी बहस और कहासुनी भी हुई। मामले को शांत कराते हुए एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रीपेड सिस्टम पहली बार लागू हुआ है, इसलिए कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं। कई मीटर रिचार्ज के 5-10 मिनट में चालू हो गए, लेकिन जिनमें एरर आ रहा है, उन्हें कार्यालय से विशेष कमांड देकर सुचारू किया जा रहा है। हंगामा करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. योगेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार उपाध्याय, राकेश शर्मा, उत्तम कुमार शर्मा, सुरेश चंद, आदित्य कुमार, राहुल पाठक और प्रदीप बघेल आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रीपेड सिस्टम जनता के लिए फायदेमंद है। इससे उपभोक्ता अपने फोन पर बिजली के इस्तेमाल की रियल-टाइम जानकारी देख सकेंगे। उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाया जा रहा है।

- कालेश्वर सिंह, एक्सईन (विद्युत), टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed