सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP leader Ramgopal Yadav stated that fake encounters in UP would be investigated once SP forms the government

UP: 'सपा सरकार बनने पर फर्जी एनकाउंटर की होगी जांच', रामगोपाल यादव बोले- दोषियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 11 Apr 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि 2027 में प्रदेश एवं 2029 में देश की सरकार चली जाएगी। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरी करने को गुजरात और महाराष्ट्र जाने को मजबूर हैं।

SP leader Ramgopal Yadav stated that fake encounters in UP would be investigated once SP forms the government
सपा के पीडीए पंचायत में माैजूद प्रो.रामगोपाल व अन्य सपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में निरंतर फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर फर्जी एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने जवाब दिया था। आगामी चुनाव में इनको हटाने का काम करेगी।
Trending Videos


महात्मा ज्योतिबा राव फुले जयंती पर सपा जिला कार्यालय पर पीडीएम पंचायत का आयोजन किया गया था। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा प्रदेश की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया था। लेकिन इससे भाजपा ने सबक नहीं सीखा। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से बाहर करने का काम करेगी। भाजपा जूनियर, प्राइमरी के शिक्षकों को परीक्षा के माध्यम से हटाने की साजिश रच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सत्ता में आई तो शिक्षकों को सवेतन बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरौनी के नाम पर जमीन कब्जा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश एवं 2029 में देश की सरकार चली जाएगी। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरी करने को गुजरात और महाराष्ट्र जाने को मजबूर हैं।

जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा पिछड़े वर्ग ही नहीं हर वर्ग के लोग परेशान हैं। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि पीडीए की सरकार बनने जा रही है। युवाओं,गरीबों को उनका हक दिलाया जाएगा। विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, जसराना विधायक सचिन यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, डॉ. दिलीप यादव ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रमेशचंद्र चंचल ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, रामवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सोनू बघेल, नीरज यादव, योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर सहित अन्य सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed