{"_id":"69da73469c5dc8f7420e355e","slug":"fire-breaks-out-in-car-parking-lot-in-firozabad-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पार्किंग में आग लगने से तीन कारें जलकर हुईं खाक, शीशे तोड़कर दो दर्जन गाड़ियों को जलने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पार्किंग में आग लगने से तीन कारें जलकर हुईं खाक, शीशे तोड़कर दो दर्जन गाड़ियों को जलने से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में कार पार्किंग में आग लगने से तीन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। लोगों ने अन्य कारों के शीशे तोड़कर उन्हें हाथों से धकेलकर आगरा की लपटों से दूर किया।
कार पार्किंग में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सिरसागंज के पैगू सड़क पर एक कार पार्किंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग में तीन गाड़ियां (कारें) जलकर खाक हो गई। नागरिकों की सूझबूझ और तत्परता की वजह से दो दर्जन गाड़ियों को आग की लपटों से बचा लिया गया।
मामला शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पैगू सड़क स्थित सूरतराम वाहन पार्किंग का है। पार्किंग में रखे गत्ते में लगी आग गाड़ियों तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कर तीन गाड़ियों में आग की चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बढ़ता देख अन्य गाड़ियों के शीशे तोड़कर कई गाड़ियों को हाथों से धकेलकर आग से दूर कर दिया। आग लगने की सूचना मिलने पर सिरसागंज फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग पर काबू करने में जुट गई।
इधर सूचना मिलते ही शिकोहाबाद और जसराना की दमकलें भी मौके पर बुला लिया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह ने बुलडोजर को मौके पर बुलाकर गत्ते को हटवाया जिससे उसमें लगी आग को काबू कर लिया।
कार स्वामियों का हुआ लाखों का नुकसान
हादसे में प्रशांत निवासी पैगू सड़क की फॉक्सवैगन की कार जलकर खाक हो गई तो रजनीश की ग्लैंजा कार जल गई है। वहीं गौरव गुप्ता की बलेनो कार शामिल है। प्रशांत ने बताया कई महीनों से उनकी कार यहां खड़ी होती थी लेकिन हादसा कैसे हुआ इसका कोई पता नहीं चला।
Trending Videos