सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student dies in collision with school bus

भयानक हादसा: स्कूल बस ने छात्रा का कुचला, ऊपर चढ़ गया पहिया; मासूम की लाश देख लोगों की निकल गई चीख

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 13 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

स्कूल बस का पिछला पहिया छात्रा के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से छात्रा को बाहर निकाला गया। मौका पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

Student dies in collision with school bus
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में घर के सामने मुख्य मार्ग पर 10 वर्षीय एक बच्ची की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ननिहाल पक्ष ने बच्ची को गोद ले रखा था। 
Trending Videos


गांव फतेहपुर थाना एका निवासी वैष्णवी (10) कक्षा तीन की छात्रा थी। मंगलवार को वह अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसमें टक्कर मार दी। स्कूल बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से छात्रा को बाहर निकाला गया। मौका पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन में कोहराम मच गया। महिलाओं की चीख- पुकार मच गई। बंटू उर्फ रतन सिंह ने छात्रा को छह माह की होने पर ही गोद ले रखा था। वह ही उसका पढ़ाई के अलावा पालन- पोषण कर रहे थे। पीड़ित भाई संदीप ने प्राथमिकी दर्ज कराते आरोप लगाया आरएआरएस कॉवेंट पब्लिक स्कूल की बस ने बहन वैष्णवी को टक्कर मार दी। इससे उसकी टायर के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई । 

चालक की पूर्व में कई बार स्कूल संचालक से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मृतका चार बहन और एक भाई में पांचवें नंबर की थी। मामा संदीप चौहान उससे बहन का रिश्ता मानते थे। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि बच्ची की खेलते समय स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। वहीं, स्कूल बस को कब्जे में लिया गया है और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed