सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers of the district will protest against the mandatory TET in Delhi on April 4.

Firozabad News: टेट अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में हुंकार भरेंगे जिले के शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers of the district will protest against the mandatory TET in Delhi on April 4.
टीचर फेडरेशन की बैठक में ​शिक्षक । स्रोत: विभाग - फोटो : टीचर फेडरेशन की बैठक में ​शिक्षक । स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिले की समस्त पदाधिकारी टीम ने रामेश्वरम रिसोर्ट, शिकोहाबाद में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपे जा रहे टेट अनिवार्यता के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन पर गहन चर्चा हुई। प्रत्येक ब्लॉक से शिक्षकों ने दिल्ली में हुंकार भरने का निर्णय लिया।
Trending Videos


बैठक की समीक्षा प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार कटारा, राधेश्याम शर्मा, उमेश चंद्र वर्मा और टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया द्वारा की गई। तय हुआ कि 4 अप्रैल को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम दो बसें भेजी जाएंगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षक रैली में पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाना और शासन पर टेट अनिवार्यता खत्म करने के लिए प्रभावी दबाव बनाना है। जिला अध्यक्ष डॉ. शौर्य देवमणि ने बताया कि शिक्षक एकजुटता दिखाएंगे। सभी पदाधिकारियों ने बैठक में एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अधिक संख्या में 4 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला संयुक्त मंत्री अवधेश कौशिक ने संभाला। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री रंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, समीर राज, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति यादव सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और संघर्ष समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed