सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The oldest woman in the district passed away

Firozabad News: जिले की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The oldest woman in the district passed away
रजावती का फ़ाइल फोटो - फोटो : रजावती का फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद की सबसे बुजुर्ग महिलाओं में शामिल थाना उत्तर क्षेत्र के बोद्याश्रम रोड निवासी 110 वर्षीय राजवती देवी का रविवार तड़के करीब पांच बजे निधन हो गया। अंतिम समय तक बीमारी उनसे दूर रही।
Trending Videos

राजवती देवी अपने समय में परिवार की मजबूत स्तंभ मानी जाती थीं, लेकिन जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने अपनों को खोने का गहरा दर्द झेला। उनके चारों पुत्र रामबाबू, राधेश्याम, राकेश और धर्मवीर सिंह सिसौदिया का बीमारी के कारण पहले ही निधन हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्होंने धैर्य और साहस के साथ जीवन व्यतीत किया। वृद्धा अपने पीछे तीन बेटियां प्रेमवती, मुन्नी देवी और सुमन देवी को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। परिवार में उनके पांच नाती और सात पोते हैं, जो उनकी दीर्घायु और सादगी को याद कर भावुक हो उठे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के अनुसार राजवती सरल स्वभाव की थीं और सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed