सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   They met in a temple, trapped a young man in a love trap and stole lakhs of rupees from him.

Firozabad News: मंदिर में हुई मुलाकात, प्रेम जाल में फंसाकर युवक से हड़पे लाखों रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
They met in a temple, trapped a young man in a love trap and stole lakhs of rupees from him.
सांकेतिक 
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर युवती सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मंदिर में हुई जान-पहचान के बाद एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और कीमती सामान हड़प लिया। शिकायत करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। थाना पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अब युवती सहित तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना उत्तर के न्यू तिलकनगर निवासी पीड़ित अनमोल दुबे ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर पर उसकी मुलाकात काजल निवासी न्यू पटेलनगर करसन मार्ग, उरई, जालौन से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और शादी की बात तय हो गई। आरोप है कि जब अनमोल ने शादी का दबाव बनाया, तो युवती टालमटोल करने लगी। इसी बीच पता चला कि काजल के संबंध शिवजीत सिकरवार निवासी मुरैना से हैं और वे साथ रह रहे हैं। विरोध करने पर काजल, शिवजीत और उनकी सहयोगी याशमीन निवासी डबरा, ग्वालियर ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अनमोल से तीन लाख रुपये और एक आईफोन की मांग की। रुपये न देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने के चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर थाना टूंडला में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वैष्णो देवी मंदिर के पास लूटी रकम

तहरीर के अनुसार, बीती 26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने अनमोल को थाना टूंडला क्षेत्र स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बुलाया। वहां काजल, शिवजीत, याशमीन और दो अन्य साथियों ने मिलकर पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये नकद, एक ब्रासलेट और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed