सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three criminals arrested for snatching mobile phones, including a juvenile

Firozabad News: मोबाइल छिनैती करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested for snatching mobile phones, including a juvenile
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एलान नगर रोड स्थित शुक्ला सीमेंट की दुकान के पास से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


गिरफ्तार आरोपियों में कल्लू उर्फ कालीचरन (निवासी जलोपुरा थाना टूंडला), सपन उर्फ प्रतीक (निवासी धौलपुरा थाना लाइनपार) और एक बाल अपचारी (निवासी थाना लाइनपार) शामिल हैं, जो रविवार रात मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर किसी बड़ी चोरी या लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, हथौड़ी, छैनी, प्लास, पेचकश, आरी के ब्लेड और तीन-चार दिन पहले आरएस रिसॉर्ट दौलतपुर रोड से छीने गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है और नाबालिग आरोपी को बाल कल्याण अधिकारी की निगरानी में सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed