{"_id":"69f2514c1698b73cc6040264","slug":"two-accused-absconding-on-rape-charges-arrested-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-173698-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जलोपुरा, टूंडला निवासी सौरभ, जो कि मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है। उस पर आरोप था कि उसने 26 अप्रैल को महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसमें उसका दोस्त मनीष भी शामिल था। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी लालऊ मरघटी के पास भागने की फिराक में हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। संवाद
मटसैना पुलिस ने अपहरण के आरोपी को तमंचे संग दबोचा
फिरोजाबाद। थाना मटसैना पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी बबलू निवासी नारायण नगर/भीकनपुर को सरगंवा सड़क से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। गौरतलब है कि मंगलवार को ही पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद
Trending Videos