सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Urmura Kirar will now be known as Harinagar, the government has issued a notification.

Firozabad News: अब हरिनगर के नाम से जाना जाएगा उरमुरा किरार, शासन ने जारी की अधिसूचना

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Urmura Kirar will now be known as Harinagar, the government has issued a notification.
विज्ञापन
- शिकोहाबाद की ग्राम पंचायत वासुदेवमई के गांव का बदला नाम
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद ब्लॉक के ग्राम उरमुरा किरार का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर हरिनगर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व अनुभाग इसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।

गांव के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव डीएम ने 3 अगस्त 2025 को भेजा गया था। इसके बाद आयुक्त आगरा मंडल ने 5 अगस्त और राजस्व परिषद ने 6 अगस्त 2025 को इस पर अपनी संस्तुति दी थी। स्थानीय भूमि प्रबंधक समिति ने भी नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 16 जनवरी 2026 को इस संबंध में अपना अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया था। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल ने इस परिवर्तन को मंजूरी दी है। प्रमुख सचिव अपर्णा यू द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सरकारी गजट में प्रकाशन की तिथि से यह नया नाम प्रभावी हो गया। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नाम बदलने का प्रभाव किसी भी न्यायालय में पहले से लंबित या चल रही विधिक कार्यवाहियों पर नहीं पड़ेगा। राजस्व ग्राम की पुरानी कानूनी प्रक्रियाएं यथावत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed