{"_id":"697e48e71f441ff29e020c9e","slug":"vipra-tiraha-will-be-developed-as-maharana-pratap-junction-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-166596-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महाराणा प्रताप जंक्शन के रूप में विकसित होगा विप्रा तिराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महाराणा प्रताप जंक्शन के रूप में विकसित होगा विप्रा तिराहा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा मार्ग स्थित राजा का ताल (विप्रा तिराहा) अब महाराणा प्रताप जंक्शन के रूप में पहचाना जाएगा। नगर निगम ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इसके सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण की 3.7 करोड़ रुपये की विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) शासन को भेज दी है।
इस परियोजना के तहत महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा, फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग होगी और पार्क का कायाकल्प कर वहां दूधिया व रंगीन स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही, शासन के निर्देश पर शांति नगर, सती नगर में मलिन बस्ती सुधार और 17 करोड़ की लागत वाली ककरऊ कोठी-शनि देव मंदिर सड़क नवीकरण की संशोधित डीपीआर भी तैयार की गई है। एक्सईएन निर्माण आशीष शुक्ला ने बताया कि महाराणा प्रताप जंक्शन की फाइल शासन को भेज दी गई है, जबकि अन्य संशोधित योजनाओं को मंडलायुक्त के अनुमोदन के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए शासन भेजा जाएगा।
Trending Videos