सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   accident

ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर )। कस्बे के खदरी मोड़ पर ट्रैक्टर के खड्ड में पलट जाने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

थाना जहानाबाद (फतेहपुर) के गांव कुल्लीहार (होली-सरांय) निवासी मनीष केवट (22) गुरुवार भोर पहर ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लादकर भीतरगांव के किसी ईंट भट्ठे पर डालने जा रहा था ट्रैक्टर पर वह अकेला ही था। जैसे ही खदरी मोड़ पर पहुंचा तभी, तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड्ड में पलट गया।
हादसे में चालक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गया। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। चालक को मिट्टी के ढेर के नीचे से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर कस्बा जहानाबाद (फतेहपुर) निवासी गोपाल सचान का बताया गया है। चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed