{"_id":"5ed16aa38ebc3e903c17f0ce","slug":"accident-ghatampur-news-knp562732757","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ कालेज परिसर में चौकीदार का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ कालेज परिसर में चौकीदार का शव मिला
विज्ञापन
accident
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। नंदना गांव स्थित श्रीराम लॉ कालेज के चौकीदार का शव परिसर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों और गांववालों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई। वहीं, पुलिस ने छत से गिरकर मौत होने की बात कही है। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नंदना गांव निवासी मो.शहजादे (70) कालेज में 8 सालों से चौकीदारी कर रहा था। कालेज प्रबंधक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रात में वह कालेज परिसर में ही सोता था। गुरुवार की रात शहजादे कालेज की छत पर सोया था। रात में आंधी आने और बूंदाबांदी होने के दौरान छत से नीचे उतरते वक्त जमीन पर आ गिरा।
शुक्रवार सुबह उसका शव कालेज परिसर में पड़ा देख सनसनी फैल गई। खबर पाकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान देख हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
इधर, कालेज प्रबंधक की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। नंदना चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध चौकीदार पैर फिसल जाने से छत से नीचे गिर गया होगा। वहीं कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos