{"_id":"5efceaa28ebc3e43082be300","slug":"accident-ghatampur-news-knp5687489140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
विज्ञापन
accident
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। बुधवार दोपहर नौरंगा कस्बे के पास डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने डीसीएम को चालक समेत पकड़ लिया है। पतारा कस्बे के बरनांव मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
परास (घाटमपुर) निवासी जीतू (24) ने बताया कि वह अपनी भाभी रश्मि (28) को बाइक पर बैठाकर नौरंगा कस्बे में डॉक्टर के पास ले गया था। वहीं से दोपहर में गांव लौट रहा था। नौरंगा कस्बा स्थित मंडी समिति के सामने पहुंचा तभी, डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार उछलकर एक ओर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे डीसीएम को चालक समेत पकड़ लिया। इधर, घायलों को सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
वहीं, पतारा क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम धरमपुर गांव निवासी दीपू पासवान (30) अपने साथी अरविंद कुमार (26) के साथ पतारा से रसोई गैस का सिलिंडर लेकर बाइक से घर लौट रहा था। कानपुर रोड पर बरनांव मोड़ के सामने बोलेरो उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गई।
विज्ञापन
Trending Videos