{"_id":"5f5144ff8ebc3e53765bbf19","slug":"attack-accused-arrested-ghatampur-news-knp5805576134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा-सिपाही पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा-सिपाही पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
Attack accused arrested
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हो रहे मिट्टी खनन को रोकने गए दरोगा-सिपाही पर हमला कर मारपीट करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
30 अगस्त को साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव निवासी खनन माफिया कल्लू सिंह और उसके हिस्ट्रीशीटर भाई रघुवीर सिंह मिट्टी खनन करा रहे थे। सूचना पर साढ़ थाने के दरोगा कृष्णमोहन हमराही सिपाही पंकज कुमार के साथ खनन रुकवाने पहुंचे। जहां कहासुनी हो जाने पर रघुवीर सिंह और उसके भाई ने दरोगा-सिपाही के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया। तब किसी तरह दरोगा-सिपाही ने अपनी जान बचाई।
इस मामले में थाना साढ़ में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार थे। गुरुवार तड़के सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर रघुवीर सिंह अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर ली। इसकी भनक लगते ही रघुवीर सिंह ने पड़ोसी के मकान में कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन पहले से ही सतर्क पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। साढ़ थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भेजने के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos