{"_id":"5ed0136d8ebc3e90872867e7","slug":"corona-ghatampur-news-knp562558480","type":"story","status":"publish","title_hn":"परौली गांव में 42 लोगों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परौली गांव में 42 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
corona
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर देहात)। परौली गांव में एक महिला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पाट में सख्ती बरती जा रही है। गुरुवार को सीएचसी में 42 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें पुलिस चौकी के दरोगा-सिपाही और कस्बे के छह दुकानदार भी शामिल हैं।
सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि 42 लोगों के सैंपल भेजने के साथ ही परौली गांव में घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। बताया कि गुरुवार को जिले स्तर की कोई टीम परौली गांव नहीं आई। गांव के बाहर लगाए गए बैरियरों पर तैनात पुलिस बल ने आने-जाने वालों को सख्ती के साथ लौटाया।
हैंडपंप का हत्था छूने पर पीटा
साढ़ के शाह गांव में क्वारंटीन की अवधि पूरी कर घर लौटे एक युवक को उसके पड़ोसी ने जमकर पीट दिया। पवन कुमार ने बताया कि वह पत्नी ज्योति के साथ गुजरात से वापस लौटा था। वहां से लौटने के बाद क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर ली है और दोबारा जांच कराने के बाद अपने घर आ गया है। बताया कि गुरुवार सुबह घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गया था। जैसे ही वह पानी भरने लगा तभी, गांव के युवक मुकेश शुक्ला गालीगलौज करने लगा। हैंडपंप पर रखी बाल्टी उठाकर फेंक दी। विरोध करने पर डंडे से जमकर पीटा। बताया कि वृद्ध मां बचाने आई तो आरोपी ने उससे भी अभद्रता की। पवन ने बताया कि साढ़ थाने में घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
Trending Videos