सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   corona

प्रवासी के परिजनों समेत 15 की रिपोर्ट निगेटिव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटीन पर रखे प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर उसके परिजनों समेत 15 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। घाटमपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर, प्रवासी मजदूर के घर के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है।
Trending Videos

गांव भूरा का डेरा (समुही) निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में मजदूरी करता था। 25 मई को आया था। प्रशासन ने दो दिन कस्बे के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटीन पर रखने के बाद घर भेज दिया था। उसी दिन प्रवासी मजदूर की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने से अफरा-तफरी मच गई। मजदूर को उसके घर से वापस बुलवाया गया और उसे तत्काल कानपुर रेफर किया गया। वहीं, मजदूर के साथ गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए 11 अन्य लोगों और मजदूर के परिजनों सहित कुल 15 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। रविवार को उनकी रिपोर्ट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विजय यादव ने बताया कि घाटमपुर क्षेत्र में अबतक 1978 प्रवासी बाहर से लौटकर आए हैं, 322 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। अबतक 277 की रिपोर्ट मिल गई है, सिर्फ एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक 45 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed