{"_id":"5efe3c188ebc3e42b9253d61","slug":"corona-ghatampur-news-knp568950032","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर क्षेत्र में पांच लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर क्षेत्र में पांच लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा/भीतरगांव (कानपुर)। गुरुवार को पतारा क्षेत्र में तीन जबकि, घाटमपुर और भीतरगांव में एक-एक लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अफरा-तफरी मच गई है। संक्रमितों में पतारा विकास खंड में तैनात अतिरिक्त कार्यकम अधिकारी (मनरेगा) भी शामिल हैं। घाटमपुर के परास गांव में आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजी गई युवती की मां भी पाजिटिव निकलीं। गांव में संक्रमितों की संख्या दो हो गई है।
बुधवार देररात आई जांच रिपोर्ट में पतारा कस्बे के बरनांव और स्योंढ़ारी गांवों में दो लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि स्योंढ़ारी गांव निवासी अधेड़ (45) 30 जून को पंजाब से लौटकर आया था। बरनांव निवासी प्रवासी युवक (24) 29 जून को बंगलूरू से लौटकर गांव आया था। दोनों को आइसोलेशन और परिजनों को क्वारंटीन के लिए कानपुर भेजा गया है। पतारा में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। बताया कि उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसमें रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
भीतरगांव में अपने मायके आई युवती भी पाजिटिव पाई गई। युवती सोमवार को जहानाबाद (फतेहपुर) से अपने मायके आई और बुखार से पीड़ित थी। सीएचसी के डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि युवती का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया तो कोरोना पॉजिटिव निकली। उसे आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। उसके परिजनों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। युवती का पिता कस्बे के बाजार में फुटवियर, मां कॉस्टमेटिक और चूड़ी बेचने जबकि, भाई ज्वैलरी की दुकान किए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने कस्बे का बाजार बंद करा दिया। कई दुकानदारों ने सीएचसी पहुंचकर अपने सैंपल दिए।
विज्ञापन
Trending Videos