{"_id":"5f4ab4868ebc3e4adc0e54ea","slug":"corona-ghatampur-news-knp579600766","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर क्षेत्र में 28 और कोरोना संक्रमित मिले, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर क्षेत्र में 28 और कोरोना संक्रमित मिले, मचा हड़कंप
घाटमपुर। शनिवार को सीएचसी घाटमपुर, भीतरगांव, टिकवांपुर और बारादौलतपुर गांवों में कैंप लगाकर लोगों की कोरोना जांच की गई। घाटमपुर क्षेत्र में 16 और भीतरगांव इलाके में 12 संक्रमित मिले। वहीं, पतारा क्षेत्र में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। एक ही दिन में इतनी संख्या में नए केस मिलने से लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन
सीएचसी घाटमपुर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. पवन सचान ने बताया कि शनिवार को सीएचसी और टिकवांपुर गांव में कैंप लगाकर कुल 194 लोगों की जांच की गई। इनमें 16 की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमितों में मोहल्ला कोटद्वार में 05, टीचर कालोनी में 03, पुराना अस्पताल रोड में 02 और जवाहर नगर में 01 जबकि, टिकवांपुर गांव में 02 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। वहीं, भीतरगांव सीएचसी और उमरी गांव में कैंप लगाकर 183 लोगों की जांच की गई। इनमें 12 लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी के डा.टीएन गंगवार ने बताया कि उमरी गांव में हुई जांच के दौरान दो परिवारों के 10 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी को आइसोलेट कराया गया है। पतारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि क्षेत्र में बारादौलतपुर गांव में कैंप लगाकर 109 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर लोग सकते में हैं। वहीं, कस्बे के बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए, जगह जगह झुंड में लोगों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।