सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   crime

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। गुरैय्यन (काटर) गांव में बुधवार की देररात चाची की गर्दन रेतकर हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
Trending Videos

23 अप्रैल की रात गुरैय्यन गांव निवासी धीर सिंह उर्फ लल्लू यादव की पत्नी अर्चना यादव (38) की उसके ही भतीजे जयसिंह यादव ने आरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं। बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार की देररात पुलिस ने मूसानगर रोड के रहंटी तिराहे पर नाकेबंदी की और आरोपी को घेर लिया। तभी, पुलिस दल देखकर आरोपी तमंचे से फायर कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed