{"_id":"5eac77688ebc3e904359e76c","slug":"crime-ghatampur-news-knp5580153150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में युवक की पिटाई, मौत
विज्ञापन
crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सजेती/घाटमपुर (कानपुर देहात)। थानाक्षेत्र के समुही गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत मारपीट में आई चोटों से हुई है। जबकि, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत ट्रक की टक्कर लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गांव निवासी बब्लू पाल ने बताया कि भाई संजय पाल (22) गुरुवार को खेतों में चरी बोने के लिए नलकूप से पलेवा कर रहा था। सुबह 10 बजे के आसपास खेत पर संजय का गांव के आशीष कुमार से किसी बात पर विवाद और गाली-गलौज हो गया। आरोप है कि आशीष ने संजय को खेत पर गिराकर डंडे से पीटा। जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, घायल संजय पाल को परिजन थाना सजेती ले गए जहां से उसको इलाज के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा गया।
सजेती एसओ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सीएचसी से वापस लौटने पर संजय गाड़ी से उतरकर रोड पार करने लगा तभी, थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में संजय को गंभीर चोटें आईं उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतक के भाई बब्लू पाल की तहरीर पर आरोपी आशीष के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। वहीं, संजय को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसे ट्रक समेत हिरासत में लिया गया है। एसओ ने बताया कि संजय पाल की मौत झगड़े में आई चोट से नहीं बल्कि, ट्रक की टक्कर से हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos