{"_id":"5ee137928ebc3e42ae3d2fef","slug":"crime-ghatampur-news-knp564852578","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों के जेवर-नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों के जेवर-नगदी उड़ाई
विज्ञापन
crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। साढ़ थानाक्षेत्र के घुरुवाखेड़ा गांव में चोरों ने एक किसान के घर धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वॉड भी बुलाने की जरूरत नहीं समझी।
गांव निवासी किसान मोहन लाल यादव ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सदस्य आंगन में सोए थे जबकि, वह घर के बाहर लेटा था। देररात चोर छत से चढ़कर दरवाजे के जीने से आंगन में उतरे और कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को मास्टर चॉबी से खोलने के बाद लॉकर में रखे बहू पूजा के सोने-चांदी के जेवरात और 11 हजार रुपये नगद समेत करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह बहू उठकर कमरे में पहुंची तो अलमारी का ताला खुला था और सामान बिखरा पड़ा था।
मोहन लाल ने बताया कि हड़बड़ी में चोर मॉस्टर की अलमारी में ही लगी छोड़ गए। चोर अलमारी में फंसी चॉबी को निकाल नहीं पाए। चोरी की घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। गृहस्वामी ने बताया कि सूचना के चार घंटे बाद साढ़ थाने के दरोगा यशपाल सिंह मौके पर आए और जांच के नाम की खानापूरी करके चले गए। बताया कि पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सिर्फ तहरीर लेकर थाने में रख ली है।
विज्ञापन
Trending Videos