{"_id":"5f4ab2608ebc3e41103b9868","slug":"dengu-ghatampur-news-knp5796006112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालपुर गांव में डेंगू से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालपुर गांव में डेंगू से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीतरगांव/घाटमपुर। भीतरगांव क्षेत्र में गोपालपुर (नर्वल) गांव में डेंगू की चपेट में आकर एक युवक की हैलट अस्पताल, कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, करीब पचास लोग बीमारी की चपेट में हैं। जांच के दौरान गांव के कुछ लोगों में डेंगू की पुष्टि भी हुई है।
गोपालपुर गांव निवासी रामू अवस्थी (22) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। पहले उसका इलाज गांव में कराया गया। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले हैलट में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने रामू की मौत डेंगू और खून में प्लेटलेट्स की कमी हो जाने से बताया है।
इधर, गांव निवासी सद्भूषण सिंह (40), ज्ञान सिंह (25), हिमांशु (20), मंगली सैनी (50), बाबू सैनी (45), शैलेंद्र (24), आशीष (25) और बृजेश (20) में भी जांच के दौरान डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बुद्धिलाल (35), सावित्री (55), विवेक (22) और सुनील कुमार (30) समेत करीब 50 लोग बुखार की चपेट में है। ग्राम प्रधान लल्ला सिंह ने बताया कि सीएचसी में इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos