{"_id":"5eff91d38ebc3e43246277df","slug":"electicity-ghatampur-news-knp569152685","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे के दीना मार्केट रोड के सामने रखा ट्रांसफार्मर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे के दीना मार्केट रोड के सामने रखा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
electicity
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के दीना मार्केट रोड के सामने लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कस्बे के तीन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नागरिकों ने बताया कि बीस दिनों में दूसरी बार ट्रांसफार्मर फुंका है। उपखंड अधिकारी अंकुश पाल ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
मोहल्ला जवाहर नगर उत्तरी निवासी सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, पूर्व राजस्व लेखपाल राना प्रताप सिंह राना, पुष्पेंद्र दीक्षित, गोविंद नरायन शुक्ला, राधे बिहारी ओमर और आशानगर वार्ड के सभासद विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते गुरुवार की शाम करीब 9.30 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका हुआ और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। बताया कि इससे पहले बीती 17 जून की रात भी इसी तरह ट्रंसफार्मर फुंका था जिससे संबंधित इलाके के लोग 23 घंटे तक भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे थे।
बताया कि ट्रांसफार्मर से कस्बे के दीना मार्केट रोड, जवाहर नगर उत्तरी, रोडवेज बस स्टाप के पीछे, आशानगर और नगर पालिका रोड के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। बताया कि 20 घंटों से बिना बिजली के भीषण गर्मी में परेशान हैं। कब बिजली की आपूर्ति होगी कोई ठिकाना नहीं है। नागरिकों ने बताया कि अधिक लोड पड़ने और पुराना ट्रांसफार्मर रखे जाने से वह लोड नहीं उठा पाता और बार-बार फुंक जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos