{"_id":"5f00e3498ebc3ea07b2aea84","slug":"electicity-ghatampur-news-knp5693543181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू होने के दो घंटे बाद फिर फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू होने के दो घंटे बाद फिर फुंका ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के दीना मार्केट रोड के सामने रखा ट्रांसफार्मर बीस दिनों में लगातार तीसरी बार शुक्रवार देररात फिर फुंक गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चालू होने के मात्र दो घंटे में धड़ाम हो गया। कस्बे के तीन मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी में बिजली के बिना परेशान हैं।
कस्बा निवासी हेमंत कुमार अवस्थी, रामचंद्र गुप्ता, मो. तारिक, नितीश कुमार और मनोज कुमार शुक्ला (राजू) ने बताया कि दीना मार्केट रोड के सामने रखे ट्रांसफार्मर से कस्बे के तीन मोहल्लों जवाहर नगर उत्तरी, आशानगर और शिवपुरी में बिजली आपूर्ति होती है। जिसके चलते इसमें भारी लोड रहता है। बताया कि बीस दिनों के दौरान ट्रांसफार्मर तीन बार जला है।
कस्बे के लोगों ने बताया कि बीते दो दिन पहले (गुरुवार) की रात ट्रांसफार्मर जला था। जिसे अगले दिन शुक्रवार की रात बदलकर दूसरा रखवाया गया था। लेकिन, दूसरा ट्रांसफार्मर दो घंटे भी नहीं चल पाया और देररात फिर जल गया। जिससे संबंधित मोहल्लों के लोग पिछले तीन दिनों से बिना बिजली के परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के एसडीओ अंकुश पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम कानपुर से लाकर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। लेकिन, वह भी जल गया। बताया कि सूचना तत्काल कानपुर में देने के साथ फिर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर रखवाया गया है जिससे देररात तक बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Trending Videos