सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   he truck carrying the color has crushed the cyclist

मौरंग लदे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
he truck carrying the color has crushed the cyclist
विज्ञापन
क्षेत्र के बरीपाल-परास मार्ग पर बुधवार शाम मौरंग लदे ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजन पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए शव को रोड पर रखकर परास-बरीपाल मार्ग जाम कर दिया।

थानाक्षेत्र के कोहरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार (55) किसान था। बुधवार की शाम वह साइकिल से पड़ोसी गांव कोरियां में नलकूप का पंखा लेने जा रहा था। जैसे ही परास-बरीपाल मार्ग पर स्थित कोरियां चौराहे के ईंट भट्ठे के निकट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी, बरीपाल की ओर से मौरंग लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया। राजेंद्र्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रक को वहीं खड़ा करके भाग गया।
विज्ञापन
Trending Videos

इधर, कोरियां, कोहरा, तागा, पूसूपुर और आसपास के अन्य गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखने के बाद जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस अवैध वसूली करके ओवरलोड मौरंग-गिट्टी लदे ट्रकों को बरीपाल-परास मार्ग से निकलवाती है।
हादसे के बाद शव रखकर जाम लगाए जाने की सूचना पर सजेती एसओ अमित कुमार मिश्रा के साथ ही कोरियां, कुवांखेड़ा और पावर प्लांट चौकियों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर हटाने की कोशिश की लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं हुए। देरशाम घाटमपुर कोतवाली का पुलिबल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस गांववालों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed