सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat news

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, दहेज हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। रविवार को साढ़ थानाक्षेत्र के पतारी गांव में एक नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Trending Videos

थाना बकेवर (फतेहपुर) के गांव हिम्मपुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री संध्या देवी (24) की शादी 22 अप्रैल 2019 को ग्राम पतारी (साढ़) निवासी अजय कुमार के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे और बाइक एवं सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। बताया कि 03 मई को पति, सास और चारों ननदों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की इसके बाद उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed