{"_id":"5eb1678b8ebc3e90784e4dad","slug":"kanpur-dehat-news-ghatampur-news-knp5585545140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। मंगलवार की दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने के बाद आंधी आई, छिटपुट बारिश हुई। जबकि, कई जगहों पर ओले भी गिरे। किसानों ने बताया कि मौसम खराब होने से गेहूं की कटाई-मड़ाई का काम फिर प्रभावित हुआ है। वहीं आंधी आने से खेत-खलिहानों में जमा फसलों के गट्ठे और लांक-भूसा उड़ने से नुकसान भी हुआ है। आम की फसल को भी आंधी से झटका लगा है।
मवई-भच्छन, जैतीपुर, जाजपुर, स्योंदी-ललईंपुर, राहा, गोपालपुर, भदरस, वीरपुर और परास इलाके के किसानों ने बताया कि आंधी आने के बाद बारिश हुई जिससे खेत-खलिहानों में गेहूं की फसल के गट्ठे और लांक भीग गई। बताया कि मौसम खराब हो जाने से गेहूं की कटाई-मड़ाई का काम दो-तीन दिनों के लिए बाधित हो गया है। तिलहली गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, कुरसेड़ा के प्रधान वैदेही शरण मिश्रा और गोपालपुर गांव के प्रधान कृष्ण अवतार सचान ने बताया कि आंधी-पानी से गेहूं की फसल और भूसे को नुकसान हुआ है। इधर, सतरहुली, पड़री-लालपुर, सिरोह-सरांय, भदेवना, बेंहटा-बुजुर्ग, चंदनपुर, उमरी, मड़ेपुर और बीहूपुर इलाके के किसानों ने बताया कि आंधी में आम की फसल को नुकसान हुआ है। बताया कि बड़ी मात्रा में कच्ची अमिया टूटकर गिर गई है।
Trending Videos