सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat news

मंत्री ने 16 किसानों को बांटी राहत राशि

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
विज्ञापन
घाटमपुर। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक/प्राविधक शिक्षामंत्री कमलरानी ने कस्बा स्थित मंडी समिति में 16 किसानों को राहत राशि के चेक बांटे। गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से समस्याएं पूछी। इसके बाद तहसील भवन के बगल में स्थित सचान गेस्ट हाउस में क्वारंटीन पर रखे गए लोगों से मिलकर उनके हालचाल पूछे। बीछीपुर गांव जाकर पेड़ गिरने से दबकर मरे कमलेश कुशवाहा के परिजनों से मिलीं। जबकि, शाम को नेयवेली पावर प्लांट भी गईं।
Trending Videos

मंडी समिति के सचिव मो. आदिल खान ने बताया कि बीते दिनों अलग-अलग गांवों में खेतों में खड़ी फसल में आग लगने से 16 किसानों की फसलें जली थीं। मंडी समिति की ओर से प्रभावित किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। मंत्री ने किसानों को अपने हाथों चेक प्रदान किए। उन्होंने मंडी परिसर पर ही स्थित गेहूं खरीद केंद्र को भी देखा। मंत्री ने बीछीपुर (रेउना) गांव पहुंचकर रविवार की शाम आई आंधी में पेड़ गिरने दबकर मरे किसान कमलेश कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की। और मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये सहायता का प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, तहसीलदार विजय यादव और नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी के अलावा बीछीपुर गांव निवासी भाजपा के जिला महामंत्री वेदव्रत सचान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed