{"_id":"5ecab1548ebc3e90224c1b5e","slug":"kanpur-dehat-news-ghatampur-news-knp5618604170","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूब रही बच्चियों को बचाया, खुद डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूब रही बच्चियों को बचाया, खुद डूबा
विज्ञापन
जयनारायण निषाद (फाइल फोटो)।
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सजेती/घाटमपुर (कानपुर)। थाना सजेती के गुरैयनपुर (बीरबल का अकबरपुर) गांव में रविवार की सुबह यमुना नदी में नहा रही अपनी दो पोतियों और उसकी सहेली को डूबता देख दादा ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। डूब रही बच्चियों को सकुशल बाहर निकाल दिया। जबकि, खुद नदी के भंवर में फंसकर डूब गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बरामद किया।
गांव निवासी जयनारायण निषाद (57) की पोतियां आकांक्षा (7) और प्रांशी (8) अपनी सहेली काजल निषाद (10) पुत्री छेदालाल निषाद के साथ गांव के बाहर यमुना नदी में नहाने गई थीं। अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगीं। बच्चियों ने शोर मचाया तो वहीं पर मवेशी चरा रहे जयनारायण की नजर नदी की ओर गई। बच्चियों को डूबता देख उसने नदी में छलांग लगा दी और तीनों को सकुशल बाहर निकाल दिया। लेकिन, इसी दौरान उसका पैर नदी के भंवर में पड़ जाने से वह खुद को संभाल नहीं पाया और भंवर में फंस गया।
इधर, जयनारायण को पानी में डूबता देख तीनों बच्चियां शोर मचाते हुए गांव की ओर भागीं। जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक जयनारायण गहरे पानी में डूब चुका था।
विज्ञापन
सजेती एसओ अमित कुमार मिश्रा और नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव के युवकों ने नदी में जयनारायण की तलाश शुरू की। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पानी के भंवर से जयनारायण का शव बरामद हो गया। सजेती एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, नायब तहसीलदार ने बताया कि जयनारायण किसान था उसके परिजनों को किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Trending Videos