सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat news

मिट्टी खोदते समय ईंट भट्ठा मजदूर की दबकर मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
विज्ञापन
घाटमपुर(कानपुर)। कोतवाली के परास गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा में मिट्टी खोदते समय ढेर ढह जाने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कई घंटे तक शव को उठने नहीं दिया। शाम को समझौता होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भट्ठा मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

जनपद हमीरपुर के कस्बा व थाना बिवांर निवासी अजय निवार (24) परास गांव के एवन ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठे) पर मजदूर था। उसका पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी उसी भट्ठे पर काम करते हैं। मंगलवार की सुबह अजय निवार ईंट बनाने के लिए ढेर से मिट्टी खोद रहा था। तभी, अचानक मिट्टी की मोटी परत भरभराकर अजय के ऊपर गिर जाने से वह उसके नीचे दब गया। यह देख साथी मजदूरों ने उसे जल्दी-जल्दी बाहर निकाला और सीएचसी घाटमपुर लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हादसे की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की तो मजदूरों ने शव को उठाने से मना कर दिया। मृतक के पिता रामऔतार निवार और परिजनों ने भट्ठा मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग कर दी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शव भट्ठे पर ही रखा रहा। शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता होने पर पुलिस को शव उठाने दिया। कोतवाली के दरोगा विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। बताया कि अजय निवार अविवाहित था, वह अपने माता-पिता और भाई के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि भट्ठा मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed